सोनभद्र, मार्च 20 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंजानी गांव में गुरुवार की रात एक अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बिलखने लगे। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई।अंजानी गांव के महमड़ टोला निवासी 58 वर्षीय बृज कुमार पुत्र स्व. अम्बे लाल गुरुवार रात घर आए थे। उन्होंने परिवार के साथ सामान्य बातचीत की और सभी के साथ खाना खाया। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे वह घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित अपनी पाही पर सोने के लिए चले गए। शुक्रवार सुबह काफी देर तक उनके वापस न लौटने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। ग्रामीणों ने उनके पुत्र मुकेश को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब परिजन अंदर गए तो बृज कुमार अचेत अवस्था में पड़े मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.