अयोध्या, अप्रैल 6 -- मवई संवाददाता। पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरेकथिक मजरे सरैठा गांव में सोमवार सुबह एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। गांव निवासी राम नरेश यादव 58 वर्ष उर्फ मलऊ का शव उनके छप्परनुमा घर में बांस के सहारे लटकता हुआ पाया गया। सुबह जब परिजन नींद से जागे तो घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पटरंगा थाना क्षेत्र के ही रानीमऊ गांव में व्याही मृतक की इकलौती बेटी सुमन पत्नी रामू यादव भी मौके पर पहुंची। उसके बाद हाइवे चौकी प्रभारी पटरंगा राज कुमार पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू की। थोड़ी देर में सीओ आशीष निगम मय पटरंगा इंस्पेक्टर शशिकांत यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.