संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, जहर देकर हत्या का लगा आरोप
एटा, जून 22 -- अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना निधौली कलां के गांव नगला भूढ गड्ढा निवासी नरेश (55) पुत्र एदल सिंह को रविवार शाम को गांव के ही एक युवक घर पर छोड़कर गया था। अधेड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार को स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक किसान था और तीन बच्चे अन्य प्रदेश में शटरिंग का काम करते थे। यह भी पढ़ें- अधेड़ की मौत मामले में महिला सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पिता की मौत की सूचना मिलते ही बच्चें भी घर आ गए। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिजनों का आरोप है कि गांव के ही युवक से रंजिश चली आ रही है। लड़की के विवाद में युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.