झांसी, जून 1 -- झांसी। समथर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ला नईबस्ती में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितयों में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में पंखे से उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मायके पक्ष ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झांसी के नबाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला डडियापुरा शिवाजी नगर धोबीघाट निवासी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रिया की शादी साल 2025 में 14 फरवरी को समथर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी भरत व्यास से की थी। उन्होंने शादी में सामर्थ्य के अनुरूप दान दहेज दिया था। लेकिन, इससे ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह प्रिया से अतिरिक्त दहेज मे 05 लाख रूपये की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर वह आए दिन उसे प्र...