संदिग्ध परिस्थितयों में बिजनौर के युवक की मौत
अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मडराक थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बिजनौर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह आगरा से बस में बैठकर संभल के लिए निकला था। पिछले कई दिनों से उसकी तबियत खराब चल रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बिजनौर के गांव रहमापुर निवासी महावीर सिंह (42) पुत्र बाबूराम चालक था। वर्तमान में आगरा के एक ट्रांसपोर्ट पर गाड़ी चला रहा था। परिवार में तीन बेटी व एक बेटा है। परिजनों के अनुसार पिछले कई दिनों से महावीर की तबियत खराब चल रही थी। यह भी पढ़ें- बुआ के घर पर संदिग्ध दशा में महिला की मौत बिजनौर के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। सोमवार को वह आगरा से रोडवेज बस में बिजनौर जाने के लिए बैठा था। रास्ते में मडराक के आगरा रोड स्थित गौतम पेट्रोल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.