मेरठ, जून 24 -- बहादरपुर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति लापता हो गए। मंगलवार रात दंपति अपने कमरे में सोने गए थे। बुधवार सुबह जब परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो दोनों गायब थे। काफी तलाश के बाद भी उनका सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने थाने में अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुट गई। बहादरपुर गांव निवासी राजसिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा दीपक एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) है। छह वर्ष पूर्व उसकी शादी मुजफ्फरनगर निवासी शिवानी से हुई थी। मंगलवार रात दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब वह 11 बजे तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो दोनों गायब थे। ये नजारा देख परिजनों में हड़कंप मच गया।...