चंदौली, दिसम्बर 10 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में बुधवार की दोपहर 23 वर्षीय शाहिना का फांसी के फंदा से लटकता शव मिलने पर हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार घटना के दौरान सभी लोग बाहर थे। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस मायका वालों को सूचना दी है। मायका पक्ष के आने पर आगे की कार्रवाई करेगी। बिहार प्रांत के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बिउर गांव निवासी गफ्फार की पुत्री शाहिना की शादी दो साल पहले दुधारी गांव निवासी जावेद से हुई थी। जावेद मछली, मटन की दुकान चलाने के साथ ही सैलून में भी काम करता है। ससुरालियों के अनुसार शाहिना लम्बे समय से बीमार चल रही थी। बुधवार को परिवार के लोग काम के सिलसिले में बाहर गये थे। घर में केवल सास तथा अन्य महिलाएं थी। इस दौरान शाहिना दोपहर में अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.