बागपत, अप्रैल 6 -- बागपत। नगर के पठानकोट में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। सोमवार को युवक के परिजनों ने पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर युवक के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मूलरूप से टांडा गांव का रहने वाला नाजिम पुत्र सरफुद्दीन 15 साल से नगर के पठानकोट मोहल्ले में रहता था। रविवार को परिजनों को सूचना मिली की नाजिम की मौत हो गई है। वे बड़ौत पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नाजिम के मुंह से झाग निकल रहे थे। चेहरे पर चोट के निशान थे। शक होने पर उन्होंने नाजिम के शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन नाजिम की पत्नी और मायके वालों ने शव देने से मना कर दिया। उनके साथ मारपीट कर जबरन बड़का रोड स्थित कब्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.