मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। धर्मशाला चौक के समीप रविवार को स्थानीय लोगों ने एक मकान से एक दंपती व तीन महिलाओं को संदिग्ध धंधे के आरोप में पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पांचों से पूछताछ के बाद शाम में पुलिस ने सभी को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। पुलिस की जांच में गलत धंधे के साक्ष्य नहीं मिले। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि दंपती के संदिग्ध धंधे से मोहल्ले के लोग परेशान थे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते थे। कई बार मोहल्ले के लोगों ने सामूहिक रूप से विरोध किया। शनिवार को इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की गई। एएसपी टाउन वन और सिटी एसपी को भी एक पब्लिक पिटीशन दिया गया। उसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इधर, नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि उक्त मोहल्ले में एक महिला को घर में बंद कर दिया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.