बाराबंकी, अप्रैल 22 -- सिरौलीगौसपुर, संवाददाता। क्षेत्र के चौखंडी गांव में दिमागी बुखार (जेई/एईएस) जैसे लक्षण मिलने की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर की एक टीम बुधवार को गांव पहुंची। टीम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. देव प्रताप सिंह, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाया। संदिग्ध मिले आठ मरीजों का टीकाकरण कराया और दवाएं वितरण की। दिमागी बुखार की पुष्टि के लिए बच्चे के ब्ल्ॉड का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। सीएचसी की टीम ने गांव में दिमागी बुखार के प्रसार को रोकने के लिए फॉगिंग करवाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने आसपास के घरों का भी सर्वेक्षण किया ताकि बुखार के अन्य संभावित मरीजों की पहचान की जा सके। यह भी पढ़ें- संदिग्ध दिमागी बुखार के आठ मरीजों का लगाया टीका डॉ. दे...