कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर। बिधनू में संदिग्ध हालात में वेल्डिंग कारीगर का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई। परिजन ने आरोप लगाया कि ठेकेदार से वेतन को लेकर हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। मूलरूप से कानपुर देहात के फतेहपुर रोशनाई निवासी 24 वर्षीय रामजी कमल वेल्डिंग कारीगर थे। परिवार में पत्नी पिंकी, बेटे लवकुश व विनायक हैं। परिजन ने बताया कि वह कई महीनों से ठेकेदार के अंडर में बिधनू स्थित मुर्गी फार्म में काम कर रहे थे। आरोप है कि ठेकेदार पूरा वेतन नहीं दे रहा था। बकाया वेतन मांगने पर गाली-गलौज व मारपीट करता था। शनिवार को रामजी ने बहन रोशनी व पत्नी पिंकी को कॉल कर बताया कि ठेकेदार ने बकाया नहीं दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज व मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.