हापुड़, जून 5 -- कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक युवती ने अपने घर में आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जान गंवा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बताया गया है कि युवती घर में अकेली थी। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो युवती अचेत अवस्था में फंदे से लटकी मिली। इसके बाद परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। हालांकि मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी एकत्र की जा रही है। मृतका अविवाहित थी और उसकी असमय मौत से परिवार का रो-रो...