कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव निवासी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उनका भतीजा सूरज सिंह 17 अगस्त को गांव में ही रहने वाले शुभम, संदीप व ननकू के साथ पुणे गया था।30 अगस्त को वह शुभम के साथ वापस आ गया। इसके बाद 31 अगस्त की शाम से संदिग्धदशा में लापता है। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित चाचा ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...