कौशाम्बी, जनवरी 7 -- पूरामुफ्ती थाने के मनौरी गांव में मंगलवार रात संदिग्ध दशा में महिला लापता हो गई। पति ने बुधवार सुबह थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। मनौरी गांव निवासी मोहम्मद महशर पुत्र मुख्तार अहमद ने बताया कि वह सब्जी का करोबार करता है। मंगलवार को पूरामुफ्ती स्थित साप्ताहिक बाजार में सब्जी की दुकान लगाने गया था। उसकी पत्नी रेहाना बानो अपनी ननद के साथ घर पर थी। इसी दौरान लगभग आठ बजे रात वह संदिग्ध दशा में लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.