प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके पति को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के टेकनियापुर निवासी श्याम लाल वर्मा की 55 वर्षीय पत्नी उर्मिला वर्मा रविवार को सुबह घर से चीखते चिल्लाते निकली और कुछ ही दूर पर गांव के हरकेश पाल के घर के सामने बिछी चारपाई पर गिर गई। देखते ही देखते उर्मिला की सांस थम गई। उर्मिला की मौत से हड़कंप मच गया। उधर, उर्मिला की मौत की जानकारी मायके बगल के कल्यानपुर कला गांव पहुंची तो उसका भाई अमर बहादुर रोते बिलखते पहुंचा। अमर बहादुर की सूचना पर सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक चार दिन पहले मां की मौत हो जाने की वजह से वह मायके गयी थी। शनिवार...