संदिग्ध दशा में महिला की मौत, जहर की आशंका
कौशाम्बी, मई 22 -- फतेहपुर जिले की एक महिला की गुरुवार को संदिग्ध हाल में तबीयत बिगड़ गई। रात को कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। जहर से मौत की आशंका जाहिर की गई है। फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के बिछियावां गांव निवासी 32 वर्षीय ममता देवी पत्नी सर्वेश कुमार गृहणी थी। गुरुवार की शाम करीब चार बजे अचानक घर पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने लगा। इस पर परिजन आननफानन उसे लेकर कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज आए। यहां भर्ती कर डॉक्टरों ने इलाज शुरु किया। रात को इलाज के दौरान महिला की सांसें थम गईं। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। वह मौत के कारणों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। डॉक्टरों ने जहर से मौत होने की आशंका जाहिर की है। हालांकि, मरने का असल कारण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.