संदिग्ध दशा में फतेहपुर की गर्भवती महिला की गई जान
कौशाम्बी, मई 24 -- फतेहपुर जिले की एक गर्भवती महिला की रविवार सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसे कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिले के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में फतेहपुर पुलिस ही कोई कार्रवाई करेगी। फतेहपुर जिले के खखरुरू थाना क्षेत्र के कबरे गांव की 24 वर्षीय सुशीला देवी गर्भवती थी। उसके पति तुलसीदास की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। रविवार की सुबह गंभीर अवस्था में ससुराल वाले सुशीला को लेकर कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप कर उसको मृत घोषित कर दिया। मंझनपुर कोतवाली के उप निरीक्षक सुभाष यादव के मुताबिक, उन्होंने दिवंगत महिला के ससुरालीजनों से पूछताछ की। उन लोगों ने बताया कि महिला तीन दिन पहले सीढ़ी से गिर गई थी। उसका अभी तक मंझनपुर के ही निजी अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.