कौशाम्बी, जनवरी 6 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गौरा गांव की एक महिला का शव सोमवार की रात घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या हत्या कर लाश लटकाई गई, फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मानपुर गौरा निवासी सुशील कुमार मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। गांव में उसकी 27 वर्षीय पत्नी सुधा देवी दो बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार की शाम सुधा किसी बात को लेकर गुमसुम थी। रात आठ बजे के करीब वह अपने कमरे में चली गई। एक घंटे बाद बच्चे कमरे में सोने के लिए गए तो मां को फंदे से लटका देख चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों का रोना-चीखना सुनकर परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण पहुंचे। शव फंदे से नीचे उतारा गया। फौरन इस घटना की जान...