संदिग्ध दशा में नंद-भौजाई लापता, मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 22 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 20 जुलाई को उसकी 16 साल की बेटी व बहू सिलाई के लिए कपड़े देने कल्यानपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटीं तो खोजबीन की गई, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा।परेशान पीड़िता ने मंगलवार को अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दिया। साथ ही ये भी बताया कि उसकी बिटिया एक अंजान मोबाइल नंबर पर बातचीत करती थी। मुकदमा कायम कर पुलिस ने नंद-भौजाई की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.