कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की दो किशोरियां संदिग्धदशा में घर से लापता हो गईं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 26 मई की सुबह पड़ोसन की 14 वर्षीय बेटी के साथ किसी को कुछ बताए बिना चली गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने पहले अपने स्तर से खोजबीन की। सुराग नहीं लगने पर बुधवार को पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम किया है। डीएसपी शिवांक सिंह ने जल्द ही किशोरियों को सकुशल बरामद कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...