प्रयागराज, मार्च 9 -- खुल्दाबाद के चकिया कर्बला में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहने वाले नगर निगम के संविदाकर्मी की संदिग्ध दशा में मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। बैरहना के मूल निवासी 50 वर्षीय रंजीत सिंह नगर निगम में संविदा पर लाइनमैन थे। वह पत्नी कल्पना सिंह व तीन बच्चों के साथ खुल्दाबाद के चकिया कर्बला स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराए पर कमरा लेकर रहते थे। बताया जाता है कि वह रविवार की रात पत्नी से सौ रुपये मांग रहे थे इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। तभी तीसरी मंजिल से वह संदिग्ध दशा में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की मां अमरलता व भाई आकाश ने रणजीत की पत्नी पर आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.