संदिग्ध दशा में जहर निगलने वाली किशोरी ने दम तोड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने वाली किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मानिकपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को केशवपुर गांव निवासी राजेश यादव उर्फ कल्लू मोबाइल के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। 25 मई की शाम करीब पांच बजे राजेश के बहकावे और दबाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज को सीएचसी कुंडा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपित राजेश यादव उर्फ कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.