कौशाम्बी, फरवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी और सरायअकिल थाना क्षेत्र की चार किशारियां संदिग्ध दशा में लापता हो गईं। सभी मामलों में अपहरण की आशंका जाहिर की गई है। पुलिस ने अगवा किए जाने का मुकदमा कायम कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 11 फरवरी की सुबह अपनी मां के साथ खेत में पानी लगाने गई थी। वहीं से संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी युवक उसे अगवा कर ले गया है। इसी तरह सरायअकिल इलाके के एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी 17 साल की बेटी पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी और उसकी 17 वर्षीय मौसेरी बहन के साथ 10 फरवरी को चारा काटने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक लड़कियां नहीं लौटीं तो खोजबीन की गई, लेकिन किसी का कोई सुराग नहीं लगा। इस प...