कौशाम्बी, अगस्त 16 -- कोतवाली क्षेत्र के एदिलपुर गांव की आशा देवी ने बताया कि उसका 12 साल का बेटा अंकित कुमार 13 अगस्त की शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पीड़ित मां ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...