कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 21 अप्रैल की रात वह और उसके परिजन खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए। इस दौरान 15 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए सर्विलांस सेल को भी चौकन्ना किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...