कौशाम्बी, मार्च 3 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव का 45 वर्षीय सुरजीत कुमार पुत्र गरीब दास पास के ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार की शाम संदिग्ध दशा में अचानक वह भट्ठे पर ही गश खाबर गिर गया। मुंह के साथ नाक से भी खून आने लगा। यह देख साथी मजदूर सन्न रह गए। परिवार वाले साथ काम करने वाले श्रमिकों की मदद से उसे लेकर हर्रायपुर सीएचसी गए। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर इंद्रदेव ने बताया कि दिवंगत मजदूर काफी दिनों से बीमार रह रहा था। प्रारंभिक जांच में बीमारी से ही मौत की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत की और कोई वजह सामने आई तो उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से परिवार वालों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.