रांची, मार्च 18 -- चान्हो,प्रतिनिधि। सरहुल, रामनवमी और ईद को लेकर बुधवार को चान्हो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक खलारी डीएसपी आरएन चौधरी की अगुवाई में हुई, जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य और समाजसेवी शामिल हुए। बैठक में सभी पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर दिया गया। डीएसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध घटनाओं की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने सरहुल और रामनवमी के जुलूसों की तैयारी की जानकारी ली और ईद को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाप्रभारी टिंकू रजक ने बताया कि जल्द ही अखाड़ा समिति और सरना समिति के साथ अलग से बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। मौके पर सीओ संजीव कुमार, जिप सदस्य आदिल अजीम समेत कई गणमान्य उपस्थित थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.