गाजीपुर, जून 3 -- सिधागरघाट। क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि की अध्यक्षता में बुधवार को थाना कासिमाबाद परिसर में ऑपरेशन वज्रपात के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, सर्राफा व्यवसायियों, पेट्रोल पंप संचालकों, ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से संचालित ऑपरेशन वज्रपात के उद्देश्य और दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में आमजन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति अथवा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, कानून-व्यव...