छपरा, फरवरी 26 -- छपरा ,हमारे संवाददाता । शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल चौक के समीप स्थित एक आवासीय परिसर में बुधवार को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जमकर हंगामा के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एक महिला सहित तीन युवकों को हिरासत में लिया। बाद में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में गुरुवार को भेज दिया गया। उक्त परिसर में पिछले कुछ दिनों से कुछ संदिग्ध लोगों का आना-जाना देखा जा रहा था। इसे लेकर आसपास के लोगों में चर्चा और आक्रोश व्याप्त था। बुधवार को कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की, जिसके दौरान मारपीट की भी सूचना है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.