संदिग्ध गतिविधियों की सूचना डायल 112 पर दें: एसपी
शाहजहांपुर, जून 22 -- शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित ने शनिवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ सिटी एसपी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी तथा थाना प्रभारी राजीव कुमार भी मौजूद रहे। गश्त के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने आमजन से संवाद कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना डायल 112 पर देने को कहा। उन्होंने पुलिस बल को सतर्कता, नियमित गश्त और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने थाना सदर बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क और कार्यालय व्यवस्था की जांच कर आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.