पिथौरागढ़, मई 14 -- पिथौरागढ़। एएचटीयू, धारचूला पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने धारचूला में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सीमा क्षेत्र में आवाजाही करने वाले व्यक्तियों की गहनता से जांच की। पुलिस ने बताया इस अभियान का उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम व सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना है। जिससे किसी भी प्रकार की अवैध वस्तुओं की तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...