संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत दें सूचना: सीओ
गाजीपुर, जून 4 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि की उपस्थिति में ऑपरेशन वज्रपात के तहत स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। सीओ ने लोगों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली आपत्तिजनक या संदिग्ध जानकारी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और एक छोटी सी सूचना भी किसी बड़ी घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पुलिस उदंडता एवं संगठित होकर अपराध करने वाले समूहों की पहचान के लिए विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सुझाव भी मांगे और कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.