देवघर, जून 22 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसडीओ राजीव कुमार ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक बैठक की मुख्य चर्चा बैठक में साफ सफाई , सुरक्षा व्यवस्था और आशका लाइट लगाने पर जोर दिया गया। लाइसेंस धारी आखाड़ा समिति को समय पर जुलूस निकालने खतरनाक हथियार नही रखने की बात कही गई। इसके अलावे खुले मे मांस बिक्री पर रोक लगाने को कहा गया। गांधी चौक पर पानी और बिजली की व्यवस्था करने की बात कही गई । मौके पर एसडीओ राजीव कुमार ने मोहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा और सा...