संदिग्ध कार को छुड़ाने में एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष पर मुकदमा
अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में संदिग्ध कार को पकड़ने के बाद उसे छुड़ाने के मामले में पुलिस ने एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष व राइडिंग क्लब के पूर्व कप्तान छात्र नदीम अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा एएमयू में अनुशासक कार्यालय में तैनात नौशाद अली खान की ओर से सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया गया है। इसमें कहा है कि सोमवार दोपहर को भूगोल विभाग की ओर जाने वाली सड़क पर मौलाना आजाद पुस्तकालय परिसर के पिछले प्रवेश के पास एक गाड़ी खड़ी थी। इस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी व विंडशील्ड पर पुलिस के स्टीकर लगे थे। गाड़ी में हथियार व अन्य सामग्री होने के संदेह पर प्रॉक्टोरियल टीम ने गाड़ी को रोका और उसे पुलिस को सौंपने के लिए जब्त करने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.