लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता

खुफिया जानकारी एटीएस पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल संदिग्ध आतंकी मो. शेख ने नाइन एमएम पिस्टल हासिल करने के लिए तस्कर से आनलाइन संपर्क किया था। सोशल मीडिया के जरिए दोनों संपर्क में आए थे। एटीएस ने असलहा तस्कर को चिह्नित तो कर लिया है पर उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सूत्रों का कहना है कि शेख से जुड़े रहे दो युवकों की तलाश की जा रही है। इनमें एक युवक असलहा तस्कर के भी संपर्क में था।

पूछताछ का दौर एटीएस की टीम ने बीते दिनों आरोपी शेख को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। उसे आजमगढ़ ले जाकर भी छानबीन की गई। इस दौरान ही उसके संपर्क में रहे युवकों को लेकर उससे पूछताछ की गई। एटीएस को शेख के मोबाइल फोन व सोशल मीडिया की गतिविधियों से उसके नेटवर्क ...