संवाददाता, अप्रैल 16 -- दुबई में बैठे संदिग्ध आतंकी आकिब खान के नेटवर्क में जुड़े समीर उर्फ रूहान और राजूराम गोदारा को भी यूपी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में दर्ज मामलों की जांच के बाद से समीर फरार चल रहा था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह माड्यूल वाहन जलाने और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहा था। पुलिस इनसे बरामद फोन की भी जांच में कई अन्य राज खुलने की संभावना जता रही है। बुधवार को बिजनौर पुलिस ने मेरठ निवासी आकिब खान के माड्यूल से जुड़े समीर उर्फ रूहान निवासी निकट सुल्ताना डाकू का किला थाना नजीबाबाद को इसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथी राजूराम गोदारा निवासी ग्राम दादूड़े वाला थाना नासना तहसील पोखरण जिला जैसलमेर राजस्थान को किरतपुर थाना क्षेत्र से दबोचा गया। एएसपी सिटी के मुताबिक समीर ने खुलासा किया ...