संदिग्ध अवस्था में रेलवे स्टेशन पर युवक की मौत
लखीसराय, जून 18 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किऊल रेलवे स्टेशन से बुधवार को 25 वर्षीय अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक रेलवे स्टेशन पर सोए अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बतायी जा रही है। उसके पहनावे और हाव-भाव से वह किसी अच्छे परिवार का सदस्य प्रतीत हो रहा है।
मृत्यु के कारण पोस्टमार्टम इंचार्ज के अनुसार युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट, जख्म या संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए। मृत्यु के कारणों को स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराना आवश्यक था। स्थानीय स्तर पर कारण स्पष्ट नहीं होने व शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिलने के कारण शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.