मधुबनी, मई 5 -- लौकही,निज संवाददाता। खुटौना थाना क्षेत्र के गोट खुटौना गांव में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चंदन कुमार कामत 25 वर्ष के रूप में की गई है।बताया जाता है कि उसे परिजन अचेतावस्था में खुटौना के एक निजी क्लीनिक में लाया ,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन अपनी संतुष्टि के लिए उसे फिर खुटौना सीएचसी लाया ,जहां डाक्टरों ने उसकी मृत्यु हो जाने की पुष्टि की। खुटौना थानाधयक्ष के अनुसार मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को लेकर अपने घर चले गए। समाचार प्रेषण तक मृत्यु के कारण का पता नहीं चल पाया है । मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...