दरभंगा, फरवरी 21 -- दरभंगा। शहर के वार्ड नंबर 22 में राजकीय मध्य विद्यालय की छत से निकले रॉड में फंदे से झूलता शव देख शुक्रवार की सुबह सनसनी फैल गई। मिनटों में भीड़ लग गई और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। कुछ लोगों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान इमलीघाट मोहल्ला निवासी सूरज मंडल के पुत्र भरत कुमार मंडल (18) के रूप हुई। वह अविवाहित था और बिजली मिस्त्री का काम करता था। घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे भरत खाना खाने के बाद रोज की तरह घर से मोहल्ले में घूमने निकला। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रातभर भरत की तलाश कई जगहों पर की। इसके बाद सुबह में घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बागमती बांध किनारे के स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.