संदिग्ध अवस्था में मिली महिला की लाश
बेगुसराय, अगस्त 31 -- तेघड़ा। दनियालपुर में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की एवं लाश को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मो. अली की पत्नी 25 वर्षीया सियाका रहमान की लाश बंद घर में मिली। थानाध्यक्ष क्रांति रमण ने बताया कि घटना के संबंध में यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि, मृतका के परिजनों ने बताया कि दहेज की मांग की जा रही थी। अब जांच के बाद ही पूरा मामला पता चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.