गढ़वा, मई 27 -- धुरकी, प्रतिनिधि। धोबनी गांव निवासी 65 वर्षीय शकल कोरवा का शव मंगलवार की शाम कुंबाकाला की जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि शकल शनिवार की सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने सूचना दी कि कुंबाकाला जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान शकल कोरवा के रूप में की। सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह व धुरकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का ...