बक्सर, मई 2 -- नावानगर, एक संवाददाता। सिकरौल थाना के जिगना गांव में गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो महिला ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके वालों के द्वार प्राप्त सूचना पर शव को जलाए जाने से पहले बरामद कर लिया गया। ससुराल पक्ष के लोग पुलिस को बिना सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने शव को बरामद कर कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कराया है। इस संबंध में मायके वालों द्वारा ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नया भोजपुर थाना के चिलहरी गांव निवासी बीरेंद्र राम की पुत्री रीना देवी ( 26 वर्ष ) की शादी वर्ष 2019 में सिकरौल थाना के जिगना गांव निवासी बीरबहादुर राम के पुत्र इंदल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.