बक्सर, मई 30 -- चर्चाएं विष्णुपुरी में पुलिस छह को लिया हिरासत में, जांच जारी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई बक्सर, हमारे संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी मोहल्ले में शनिवार की दोपहर हड़कंप मच गया। जब अचानक पुलिस ने एक निजी घर में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार पुरुषों के साथ दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। सभी को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी भी पूछताछ में जुटे हुये है। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। देर शाम तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इस घटना को लेकर शहर के जासो रोड स्थित विष्णुपुरी मोहल्ले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पुलिस की छापेमारी जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक निजी मकान में स...