देवघर, मार्च 11 -- देवघर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बसमत्ता निवासी 16 वर्षीय किशोर राजीव कुमार को पिता व अन्य परिजनों ने संदिग्ध अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने किशोर की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। हालांकि कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दी गई। मृतक के पिता विनोद कुमार यादव ने बैद्यनाथधाम ओपी में आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कह अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए। परिजन जानकारी देने से इंकार कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.