रुडकी, अप्रैल 24 -- रुड़की, संवाददाता। एसएसपी के निर्देश पर रुड़की से लेकर देहात तक पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब सौ से अधिक बाइकों के चालान भी काटे। रुड़की और देहात क्षेत्र में आए दिन चोरी, बाइक चोरी ठगी और राहजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने रुड़की और देहात पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद पुलिस ने रुड़की झबरेड़ा, भगवानपुर, मंगलौर कलियर और बुग्गावाला क्षेत्र में बाइक और कार सवारों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.