फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर। शहर के राधानगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला स्थित स्कूल की कक्षा एक की छह वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पीडिता के कई संदिग्धों का सामना कराया। फोटो दिखा कर भी पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं हुई। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। सीओ क्राइम प्रगति यादव की निगरानी में बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है। बताते दें कि बच्ची मोहल्ले के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। सोमवार दोपहर बच्ची स्कूल से घर पहुंचीं. सहमी हुई थी। परिजन पूछते रहे, लेकिन बच्ची कुछ बोल नहीं पा रही थी। बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान जानकारी हुई। इसके बाद बच्ची ने अपने साथ हुई घटना बताई। बच्ची ने बताया कि...