आजमगढ़, जनवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा हरखपुरा गांव में सोमवार की शाम वृद्ध महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों के आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महराजगंज थान क्षेत्र के देवरा हरखपुरा गांव निवासी 109 वर्षीय खरपत्ती देवी पत्नी स्व. चंदन यादव के तीन पुत्र हैं। वह अपने दूसरे नंबर के पुत्र स्वामीनाथ के साथ रहती थी। वही मां की देखभाल करने के साथ दवा-इलाज करते थे। खरपत्ती देवी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। अपने हिस्से की भूमि स्वामीनाथ को लिख दी थी। सोमवार की दोपहर में अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। शाम को खरपत्ती की मौत हो गई। उसके बड़े बेटे शंकर और छोटे बेटे छोटेलाल ने स्वामीनाथ पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.