जौनपुर, मई 14 -- खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तारगहना गांव में गुरुवार की सुबह एक युवती संदिग्धावस्था में बुरी तरह झुलस गई। पुलिस की मदद से परिजन पीएचसी सोंधी ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।गांव निवासी बजरंगबली सोनकर की 22 वर्षीय पुत्री सीता सुबह घर में अकेली थी। माता पिता बाहर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग के शोले से घिरी सीता चिल्लाते घर से बाहर भागी। कुछ दूर भागते समय घर के सामने खेत में गिर पड़ी। शोर सुनकर जुटे लोगों ने उसके शरीर से आग बुझाई। मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिवार वाले आग लगने का कारण बताने से कतरा रहे हैं। गंभीर रूप से झुलसी युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बत...