आजमगढ़, मई 1 -- तहबरपुर, आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देऊरपुर सराय गांव के सिवान में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के शव की पहचान 25 वर्षीय श्रवण कुमार उर्फ लुला पुत्र रामनाथ ग्राम देऊरपुर सराय निवासी के रूप में हुई।श्रवण के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया है। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। यह भी पढ़ें- पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.