साहिबगंज, जून 23 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के खट्टीटोला में मंगलवार के सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने देखा की गांव के ही हबीब शेख (24) का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। उधर, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर राधानगर थाना के एएसआई सुबोधन मरांडी व शाशीकांत यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेजा। इस संबंध में थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस हर एंगल पर कार्रवाई करेगी।

पिता की आत्महत्या 15 दिन पहले पिता ने भी की...